20 नवंबर 2014 - 08:23
 तेहरान द्वारा प्रस्तुत समाधान तार्किक और न्यायपूर्ण

संसद सभापति ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरान की ओर से प्रस्तुत किया गया समाधान न्यायपूर्ण एवं तार्किक है।

संसद सभापति ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरान की ओर से प्रस्तुत किया गया समाधान न्यायपूर्ण एवं तार्किक है।
डा. अली लारीजानी ने कहा कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच होने वाली परमाणु वार्ता में तेहरान की ओर से प्रस्तुत किया जाने वाला समाधान तार्किक और न्यायपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि ईरान ने वार्ता के दौरान सदैव ही पारदर्शिता दिखाई है।  बुधवार को पूर्वोत्तरी नगर मशहद में बोलते हुए संसद सभापति लारीजानी ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में वार्ता पक्ष को अवसर से लाभ उठाना चाहिए।
ईरान के संसद सभापति ने परमाणु वार्ता के लंबे खिंच जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि गुट पांच धन एक और ईरान के बीच अब तक चली वार्ता स्ट्रैटेजिक नहीं थी बल्कि बनिये की दुकान पर की जानेवाले वाली सौदेबाज़ी की भांति थी जिसके कारण यह वार्ता बढ़ती चली गई।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और गुट पांच धन एक देशों के बीच दसवें चरण की परमाणु वार्ता वियना में चल रही है।